Search

 
 
 

रामगढ़ : डीसी ने किया निरीक्षण, 15 साल पुराने ईवीएम को हटाया जाएगा

 
Ramgarh : ईवीएम का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया. समाहरणालय के ब्लॉक ए के निचले तल्ले के स्ट्रांग रूम में रखे हुए ईवीएम का विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल कुमार ने उपायुक्त को जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में वैसे ईवीएम जिनके निर्माण के उपरांत 15 वर्ष की अवधि पूरी हो गई है, उनका निस्तारण किया जाना है. मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उपायुक्त ने ईवीएम (कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट) का निरीक्षण करने के उपरांत वैसे ईवीएम जिनके निर्माण के उपरांत 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं उनके निस्तारण हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन किया गया. इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-before-the-monsoon-the-drains-of-the-city-are-being-cleaned-twice-the-municipal-corporation-claims-that-there-will-be-no-overflow-from-the-drains-this-year/">रांची

: मानसून से पहले शहर के नालों की दो बार हो रही सफाई, नगर निगम का दावा- इस साल नाले ओवर फ्लो नहीं होंगे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही