Search

रामगढ़ DC ने बिरसा बस स्टैंड जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

Ramgarh: रामगढ़ शहर के बिरसा बस स्टैंड में डीएमएफटी के तहत हो रहे जीर्णोद्धार कार्यों का डीसी माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया. साथ ही उन्होंने बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया. डीसी ने जिडको के अधिकारियों से बात की साथ ही काम के दौरान सुरक्षा पर ध्यान देने सहित कई निर्देश दिए. मौके पर जिडको के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, डीएमएफटी टीम के सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

रामगढ़ के बिरसा बस स्टैंड में होगी ये सुविधाएं 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-45.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के बगल में बसा रामगढ़ शहर अपने आप में खास है. अगर बात की जाए शहर के बिरसा बस स्टैंड की तो हर दिन बड़ी संख्या में लोग बसों से बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल सहित अन्य राज्यों तक का सफर करते हैं. बिरसा बस स्टैंड का काम पूरा होने के बाद यहां यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगे. यहां यात्रियों के लिए दो डॉरमेट्री, वाहन चालकों व अन्य कर्मियों के लिए अलग से एक डॉरमेट्री का निर्माण कराया जायेगा. वहीं काम पूरा होने के बाद बस स्टैंड में 16 बसें खड़ी हो सकेंगी.  बस स्टैंड में दो रेस्टोरेंट व 12 अलग-अलग छोटी-छोटी दुकानों का संचालन किया जाएगा.  साथ ही बस स्टैंड में यात्रियों के लिए क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध होगी. जहां यात्री अपने सामान को रखकर जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे. इन सबके अलावा डीसी की ओर से गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को कई अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-death-of-a-middle-aged-man-from-nutandih-of-dhalbhumgarh-injured-by-an-elephant-attack/">चाकुलिया

: हाथी के हमले से घायल धालभूमगढ़ के नूतनडीह के अधेड़ की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp