Search

 
 
 

रामगढ़ः DC ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, जांच का रेट चार्ट डिस्प्ले करने का निर्देश

डीसी ने उपाधीक्षक डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह से अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और तय रोस्टर के अनुरूप डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने शनिवार को छत्तरमांडू स्थित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, लैब, औषधि कक्ष, अल्ट्रासाउंड, पुरुष एवं महिला वार्ड का जायजा लिया. उपाधीक्षक डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह से अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और तय रोस्टर के अनुरूप डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न प्रकार की जांच यथा अल्ट्रासाउंड, खून आदि की जांच से संबंधित शुल्क का रेट चार्ट बिलिंग काउंटर पर डिस्प्ले करने का निर्देश दिया,

उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा. ओपीडी काउंटर के समीप बड़ा डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने कियोस्क के माध्यम से डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही