Search

 
 
 

रामगढ़ : श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन का डीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश

 
Ramgarh : पतरातू प्रखंड में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत मनरेगा 15वें वित्त आयोग, डीएमएफटी सहित अन्य योजनाओं का उपायुक्त माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया. उपायुक्त माधवी मिश्रा ने हरिहरपुर पंचायत में डीएमएफटी मद से बनाए जा रहे पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्य प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. वहीं बारुघुटु गांव में रूर्बन मिशन के तहत स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा का भी जायजा लिया. मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बच्चों को शिक्षा के महत्व एवं नियमित रूप से विद्यालय आने के प्रति जागरूक किया. बारघुटु गांव में ही मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें- लातेहार/">https://lagatar.in/latehar-chandwa-sample-of-domination-in-the-village-submersibles-installed-in-the-hand-pump/">लातेहार/

चंदवा : गांव में दबंगई का नमूना, चापाकल में लगा दिये सबमर्सिबल

ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले- डीसी

मौके पर उन्होंने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पतरातू एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए केंद्र के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को लाभान्वित करने का डीसी ने निर्देश दिया. इस दौरान डीसी ने हरिहरपुर पंचायत के मेलानी गांव में मत्स्य केज कल्चर व हैचरी डेवलपमेंट, सुथरपुर गांव में निर्माणाधीन "रूरल हॉट" व कोल्ड स्टोरेज का भी निरिक्षण किया. बिचा पंचायत भवन से मिलने वाली सुविधा और खेल मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति की समीक्षा करने एवं जल्द से जल्द कार्य पूरा करते हुए ग्रामीणों को लाभ देने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही