Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः डीसी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ महाविद्यालय में डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम (वज्रगृह) व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. वहां उपलब्ध सुविधाओं का बिंदुवार जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ में नगर निकाय चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. रामगढ़ महाविद्यालय में डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम (वज्रगृह) व मतगणना केंद्र बनाने का प्रस्ताव है. डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने शनिवार को कॉलेज का निरीक्षण किया. वहां उपलब्ध सुविधाओं का बिंदुवार जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.


निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता, भवन प्रमंडल रामगढ़ के अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. डीसी ने कॉलेज परिसर में पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की. अधिकारियों को सभी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही