Search

 
 
 

रामगढ़ : डीसी ने कोषागार का किया निरीक्षण, संधारित पंजियों को व्‍यवस्‍थ‍ित करने का निर्देश

 
Ramgarh : रामगढ़ डीसी माधवी म‍िश्रा ने शनिवार को जिला समाहरणालय के ब्लॉक ए में स्थित कोषागार का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कोषागार पदाधिकारी मंजू शोभा एक्का से कोषागार रामगढ़ में स्वीकृत्‍त बल एवं उसके विरुद्ध कार्यरत बल से संबंधित जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान डीसी ने कोषागार में संधारित की जाने वाली आगत निर्गत पत्रों की पंजी, डिपॉजिट रजिस्टर, स्पेसिमेन सिग्नेचर पंजी, अलॉटमेंट पंजी, गार्ड फाइल आदि की जांच करते हुए सही तरीके से पंजियों को संधारित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए. डीसी ने कोषागार रामगढ़ में पूर्व में किए गए महालेखाकार एवं वित्त विभाग के ऑडिट रिपोर्ट के अनुपालन प्रतिवेदन की जांच करते हुए कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कोषागार पदाधिकारी को कार्यों के निर्वहन के दौरान कोषागार संहिता 2016 के अपेंडिक्स 5 में अंकित सभी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए कार्य करने निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :  रिम्स">https://lagatar.in/ed-team-reached-rims-took-three-months-of-cctv-footage-with-them/">रिम्स

पहुंची ईडी की टीम, तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज ले गई अपने साथ
निरीक्षण के दौरान डीसी ने कोषागार रामगढ़ के रिकॉर्ड रूम का जायजा लेते हुए वहां संधारित पंजियों की जांच की एवं वर्षवार व्यवस्थित तरीके से पंजियों को संधारित करने का निर्देश दिया. डीसी ने कुबेर सॉफ्टवेयर के माध्यम से कोषागार कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें :  डीटीओ">https://lagatar.in/dto-conducted-investigation-4-lakh-recovered-from-24-vehicles/">डीटीओ

ने चलाया जांच अभ‍ियान, 24 वाहनों से वसूले 4 लाख 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही