Search

 
 
 

रामगढ़: DC ने किया निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण, जल्द पूरा करने के दिये निर्देश

 
Ramgarh: डीसी माधवी मिश्रा ने सोमवार को बाजारटांड़ स्थित निर्माणाधीन सिदो कान्हू स्टेडियम का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने स्टेडियम में निर्माण कार्यों का जायजा लिया. साथ ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मैदान को तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. डीसी ने मैदान के जमीन समतलीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माण कार्यों में गति लाते हुए ससमय स्टेडियम तैयार करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
डीसी ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल एवं सहायक अभियंता भवन प्रमंडल रामगढ़ को स्टेडियम के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर गेट लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने मैदान में स्वच्छता रखने को लेकर निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान DC ने अधिकारियों को नियमित रूप से स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा करने और कार्यों में गति लाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही