Search

 
 
 

रामगढ़ः डीसी ने स्वयं दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया. सदर अस्पताल के ओपीडी प्रतीक्षालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने फाइलेरिया रोधी दवा DEC व Albendazole खाकर प्रतीकात्मक रूप से जिले में अभियान शुरू किया
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया. सदर अस्पताल के ओपीडी प्रतीक्षालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने फाइलेरिया रोधी दवा DEC व Albendazole खाकर प्रतीकात्मक रूप से जिले में अभियान शुरू किया. साथ ही फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए आम लोगों से भी दवा खाने की अपील की.

 

उन्होंने बताया कि जिले में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा वितरण अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान कुल 10,53,034 को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने आमजनों से अपील की कि दवा का सेवन खाली पेट न करें. गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति व दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को दवा नहीं देनी है. DEC व Albendazole दवा के सेवन से फाइलेरिया की रोकथाम संभव है.


पहले दिन जिले के कुल 1156 बूथों पर पर दवा का वितरण किया गया. छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी दवा खिलाएंगे. अभियान को सफल बनाने के लिए 130 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं. मौके पर सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ हरेन्दचन्द्र महतो, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ तुलिका रानी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उदय श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही