Search

रामगढ़ : डीसी ने जनता की सुनी समस्याएं समेत जिला की पांच अहम खबरें

Ramgarh : सोमवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर आए लोगों से मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, पेंशन, रोजगार, विभिन्न योजनाओं के लाभ सहित अपनी विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. समस्या सुनने के बाद उपायुक्त ने मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया दूसरी खबर

भदानीनगर ओपी के नये प्रभारी बने राजदीप कुमार, किया पदभार ग्रहण

2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर राजदीप कुमार भदानीनगर ओपी के नये ओपी प्रभारी बने हैं. उन्होंने ओपी प्रभारी के रूप में भदानीनगर ओपी का पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण के बाद राजदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. पुलिस-पब्लिक के रिश्ते को मजबूत कर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम किया जायेगा. साथ ही कानून व्यवस्था दुरूस्त रखा जायेगा. उन्होंने क्षेत्रवासियों से विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की. इस दौरान भाजपाईयों ने ओपी प्रभारी राजदीप कुमार को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया. इसे भी पढ़ें :कम्युनिटी">https://lagatar.in/read-together-five-important-news-of-ramgarh-district-including-the-foundation-stone-of-community-hall/">कम्युनिटी

हॉल का शिलान्यास समेत रामगढ़ जिले की पांच अहम खबरें पढ़ें एक साथ
तीसरी खबर

चिकोर पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने किसानों की समस्याओं से विधायक को कराया अवगत

बिरसा चौक भुरकुंडा निवासी चिकोर पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से मुलाकात कर पतरातू प्रखंड के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग रखी. ज्ञात हो कि पतरातू प्रखंड अंतर्गत लगभग 6 हजार किसानों ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा किया था, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी अधिकांश किसानों के खाते में सुखाड़ राहत योजना की राशि 3 हजार 500 रूपया नहीं पहुंचा. चौथी खबर

शिक्षा बचाओ संघर्ष समिति की बैठक, निजी स्कूलों पर लगाया कई आरोप

स्कूली ड्रेस व पुस्तक के मामले में भ्रष्टाचार को ले सोमवार को भुरकुंडा पंचायत भवन में शिक्षा बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के संस्थापक विश्वरंजन सिन्हा एवं संचालन संस्थापक राजेश सोनी ने किया. बैठक में अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि योगेश दांगी, समिति के संस्थापक शैलेश कुशवाहा, मुखिया अजय पासवान, पूर्व मुखिया प्रमिला दुबे उपस्थित थे. बैठक के दौरान निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने का निर्णय हुआ. साथ ही विभिन्न मुद्दों के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की गई. इसे भी पढ़ें :बरकट्ठा">https://lagatar.in/nukkad-sabha-on-jai-bharat-satyagraha-yatra-of-congress-in-barkattha/">बरकट्ठा

में कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह यात्रा पर नुक्कड़ सभा
पांचवीं खबर

सरना स्थल पर सरहुल महोत्सव का आयोजन

रजरप्पा धर्मशाला के समीप स्थित सरना स्थल पर सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मांझी हड़ाम मगन मरांडी व विशिष्ट अतिथि परणिक हड़ाम किशुन मुर्मू, प्रयाग मांझी, विपत, सोधन, धनेश्वर, घघरी मांझी, कमल सोरेन मौजूद थे. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा की प्रकृति की उपासना का पर्व सरहुल है. सरहुल हमें पेड़ पौधों की पूजा करने की सीख देता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp