Search

 
 
 

रामगढ़ : चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ डीसी की बैठक, मतदान में सहयोग की अपील

 
Ramgarh: लोकसभा निर्वाचन के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन तथा इस दौरान शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों से कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन के सफल आयोजन में आप सभी का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है. रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों आदि में कार्यरत कर्मियों को मतदान के दिन अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अवकाश देने तथा इसमे किसी तरह की अवमानना होने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत 135 B सहित अन्य प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-complaint-to-cbi-in-rs-10-crore-scam-case-not-even-fir-even-after-a-month/">धनबाद

: 10 करोड़ घोटाला मामले में CBI से शिकायत, माह भर बाद भी FIR तक नहीं

मतदान करने वालों के लिए छूट का हो प्रावधान : डीसी

साथ ही डीसी ने कहा कि मतदान के दिन जो भी व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग कर उनके प्रतिष्ठानों में आए उन्हें किसी भी तरह की सामग्री खरीदने पर आकर्षक छूट दें. इस दिशा में रचनात्मक तरीके से कार्य करने की अपील की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस पर सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें. इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है. पार्क अथवा सार्वजनिक स्थलों पर पार्किंग में छूट, विभिन्न पार्क आदि में प्रवेश में छूट दिए जाने की बात कही. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dig-held-a-meeting-with-police-officials/">लातेहार

: डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही