Search

 
 
 

रामगढ़ : डीसी ने प्याऊ का किया उद्घाटन, वोट करने की अपील

 
डीसी ने कहा- इस पहल से राहगीरों को मिल सकेगा शीतल पेयजल Ramgarh:  झारखंड सेवा समिति की ओर से सोमवार को सुभाष चौक के निकट बढ़ती गर्मी को देखते हुए एवं आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए प्याउ का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने की एवं इसका संचालन उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता व सह सचिव मनोज मंडल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार मौजूद थे. उन्होंने प्याउ का उद्घाटन करते हुए झारखंड सेवा समिति की सराहना की. कहा कि इस प्याउ के आरंभ होने से बढ़ती गर्मी में यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में गुजरने वाले राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. कहा कि झारखंड सेवा समिति द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि आगामी 20 मई को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें. इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है जो सराहनीय है. कहा वर्तमान समय में ऐसी ही पहल की जरूरत है क्योंकि इससे देश का लोकतंत्र मजबूत होगा. वहीं झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने कहा की गर्मी के मौसम में हमारी संस्था प्याऊ का उद्घाटन प्रत्येक वर्ष करती है ताकि राहगीरों को शीतल पेयजल मिल सके. मौके पर विनोद साव, राजेश प्रसाद, अजीत जायसवाल, अरविंद अग्रवाल, सरेंद्र ठाकुर, विजय मेवाड़, जीतू अग्रवाल, मानू चतुर्वेदी, इंद्रपाल सिंह सैनी, अनूप कुमार बाबू साहब, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनन साव, कैसर अली, टिकेश्वर महतो, शिव शंकर साव, शिव नंदन प्रसाद, संजय दांगी, नवनीत कुमार, सलमान कादिर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-ढुल्लू">https://lagatar.in/i-will-not-contest-elections-if-dhulu-does-not-win-my-blessings-to-anupama-saryu/">ढुल्लू

जीत न जाये, इसलिए नहीं लड़ूंगा चुनाव, अनुपमा को मेरा आशीर्वाद : सरयू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही