Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: DC ने की विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

Ramgarh: रामगढ़ जिला में चल रहे विकास कार्यों की डीसी माधवी मिश्रा ने समीक्षा की. इस दौरान डीसी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित अन्य योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. डीसी ने दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को रोस्टर तैयार करने व शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. डीसी ने सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने व दिव्यांगों के लिए लगाए जाने वाले शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की बात कही.

अवैध खनन पर रोक लगाने की बात डीसी ने कही

डीसी ने जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के मद्देनजर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को जांच अभियान चलाने व दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि एनजीटी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के उठाव पर पूरी तरह से रोक है. सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी हालत में अवैध रूप से बालू का उठाव या परिवहन न किया जाए. मौके पर डीसी ने अवैध रूप से संचालित ईटभट्टों पर भी कार्रवाई करने की बात कही. बैठक के दौरान डीसी ने सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, विभिन्न पेंशन योजना, जल जीवन मिशन योजना, भवन निर्माण निगम, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मिशन अमृत सरोवर की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें: गुरुवार">https://lagatar.in/bjps-siddharth-nath-singh-will-come-on-5-day-jharkhand-tour-on-thursday/">गुरुवार

को 5 दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही