Search

 
 
 

रामगढ़ः डीसी ने की योजनाओं की समीक्षा, पंचायतों में पुस्तकालय खोलने का निर्देश

रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने सभी पंचायतों में पुस्तकालय खोलने का निर्देश दिया. इसके लिए सभी बीडीओ व सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में स्थल चिह्नित कर प्रतिवेदन सौंपने को कहा.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिले में चल रहीं विकास योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने सर्व प्रथम सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली. सभी अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से अपने-अपने कार्यालयों में चल रही योजनाओं की जानकारी विस्तृत जानकारी दी.

डीसी ने सभी पंचायतों में पुस्तकालय खोलने का निर्देश दिया. इसके लिए सभी बीडीओ व सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में स्थल चिह्नित कर प्रतिवेदन सौंपने को कहा. सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद को कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य मित्र तैयार करें और स्वास्थ्य मित्रों को आकस्मिक स्थिति में मरीज को सीपीआर व फर्स्ट एड के लिए किट इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दें.

मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करने व लाभुकों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं, काम में तेजी लाकर लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सिविल सर्जन, समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सहित सभी बीडीओ व सीओ उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही