Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: कार्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की DC ने की समीक्षा

Ramgarh:  रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने कार्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान डीसी ने वर्तमान में संचालित योजनाओं की जानकारी ली. साथ ही सहायक अभियंता व कनीय अभियंताओं के माध्यम से सर्वे कराकर शत प्रतिशत विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीसी ने पतरातू प्रखंड अंतर्गत पलानी झरना पर्यटन स्थल में पर्यटकों के लिए जलापूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में किए गए कार्यो की भी समीक्षा की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-294.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
डीसी ने कार्यपालक अभियंताओं को बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न कराने की बात कही. उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में चारदीवारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही दुलमी व चितरपुर प्रखंड में बालिका आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shanidev-bhakt-mandali-provided-financial-help-to-a-woman-suffering-from-breast-cancer/">आदित्यपुर

: स्तन कैंसर से पीड़ित महिला को शनिदेव भक्त मंडली ने की आर्थिक मदद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही