Search

 
 
 

रामगढ़: भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हो रहे कार्यों का डीसी ने लिया जायजा

 
Ramgarh: रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने चितरपुर व गोला प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने चितरपुर प्रखंड अंतर्गत चितरपुर रजरप्पा फोरलेन मार्ग पर बन रहे कार्यों का जायजा लिया. डीसी ने कार्यपालक अभियंता व पथ प्रमंडल को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने, रेलवे क्रॉसिंग के पास हाइट बैरियर लगाने, डिवाइडरों पर वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया.

डीसी ने गोला ओरमांझी पथ निर्माण कार्यों का लिया जायजा

डीसी माधवी मिश्रा ने भारतमाला परियोजना के तहत गोला ओरमांझी पथ निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया. इस दौरान डीसी को अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी गई. डीसी ने कार्यों के दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, योजनाबद्ध तरीके से काम पूर करने की बात कही.

ये रहे मौजूद

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, महाप्रबंधक सीसीएल रजरप्पा, परियोजना निदेशक एनएचएआई रामगढ़, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-industry-secretary-became-aware-of-the-problems-of-the-industrial-sector/">आदित्यपुर

: औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से उद्योग सचिव हुए अवगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही