Search

 
 
 

रामगढ़ः डीसी ने की कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा, समय पर पूरा करने का निर्देश

बैठक में डीसी ने साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, अत्याचार अधिनियम से संबंधित मामलों, कब्रिस्तान की घेराबंदी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन सहित अन्य योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने शनिवार को जिला कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाते हुए योजनाओं को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया.


बैठक में डीसी ने साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, अत्याचार अधिनियम से संबंधित मामलों, कब्रिस्तान की घेराबंदी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन सहित अन्य योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें और लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करें. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने और नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया. बैठक में डीडीसी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही