Search

 
 
 

रामगढ़ : दवा खाकर डीसी ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत की

 
Ramgarh: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने सदर अस्पताल से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी शीलवंत कुमार भट्ट, सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता रवींद्र कुमार गुप्ता, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज सहित अन्य अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ फाइलेरिया रोधी दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया. सिविल सर्जन ने 25 फरवरी तक जिले में शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाइयां खिलाने हेतु तैयार माइक्रो प्लान की जानकारी दी. इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन सहित अन्य सभी अधिकारियों एवं चिकित्सकों को अपने सामने ही फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का निर्देश दिया. दस अभियान के पहले दिन उपायुक्त ने सदर अस्पताल में सेल्फी अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने लोगों को फाइलेरिया एवं इससे बचाव के प्रति जागरूक किया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sp-came-face-to-face-with-the-problems-of-policemen/">हजारीबाग

: पुलिसकर्मियों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही