Search

 
 
 

रामगढ़: DC ने सिरका में किया तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ

 
Ramgarh: डीसी माधवी मिश्रा और डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जिले के मांडू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सारूबेड़ा पंचायत के सिरका गांव में मनरेगा अंतर्गत 1 एकड़ क्षेत्र में तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया. डीसी ने बीडीओ मांडू सुधीर कुमार से मांडू प्रखंड में अमृत सरोवर योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली. डीसी ने तालाबों के निर्माण और जीर्णोद्धार कराये जाने को लेकर निर्देश दिया. उन्होंने बीडीओ को संबंधित कार्यों का नियमित निरीक्षण कर ससमय कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही डीसी ने बीडीओ से अन्य विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान डीसी ने कृषि विज्ञान केंद्र मांडू का निरीक्षण किया. उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में बागवानी, एग्रोफोरेस्ट्री मॉडल और कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें- Swiss">https://lagatar.in/indians-money-in-swiss-bank-at-14-year-high-amount-reached-30500-crore-in-2021/">Swiss

Bank में भारतीयों के पैसे 14 साल के उच्चतम स्तर पर, 2021 में 30,500 करोड़ पहुंची रकम
इसके अलावा DC ने कृषि केंद्र में बकरी पालन यूनिट, टपक सिंचाई तकनीक, नई तकनीक और उन्नत किस्मों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया. साथ ही कृषि केंद्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. डीसी ने प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र मांडू के डॉक्टर दुष्यंत कुमार राघव को ज्यादा से ज्यादा किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से लाभान्वित करने और उन्हें प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया. वहीं कस्टम हायरिंग सेंटर का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस दौरान डीसी ने कृषि विज्ञान केंद्र में पौधरोपण किया. इसे भी पढ़ें- शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-compared-modi-government-to-hitlers-rule-said-the-government-wants-to-end-the-nehru-gandhi-dynasty/">शिवसेना

ने मोदी सरकार की तुलना हिटलरशाही से की, कहा, नेहरू-गांधी वंश को  खत्म करना चाहती है सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही