Search

रामगढ़ : डीसी ने चितरपुर प्रखंड का किया दौरा, फोरलेन को जल्द पूरा करने का निर्देश

Ramgarh : शनिवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा ने चितरपुर प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ने चितरपुर-रजरप्पा फोरलेन मार्ग के तहत चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया. डीसी ने कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन पथ प्रमंडल, रामगढ़ से पथ निर्माण के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी ली. मौके पर माधवी मिश्रा ने जल्द से जल्द बाकी बचे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्य के दौरान नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने को कहा. इसकी जानकारी नियमित रूप से जिला प्रशासन को देने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-pm-narendra-modi-reached-the-spot-took-stock-of-the-accident/">ओडिशा

रेल हादसा : पीएम नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे, हादसे का जायजा लिया, घायलों से मिलेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp