Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ डीसी ने किया गोला व दुलमी प्रखंड का दौरा

Ramgarh: रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने गुरुवार को गोला व दुलमी प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग परियोजना के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया. साथ ही मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को जैविक खेती का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण देने, उनकी समस्या को दूर करने, जरूरतमंद किसानों को परियोजना से जोड़ने का निर्देश दिया. डीसी ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें ऑर्गेनिक फार्मिंग के फादये बताये. ऑर्गेनिक फार्मिंग को लेकर अवतार फाउंडेशन के साथ जिला प्रशासन का एमओयू हुआ. वर्तमान में आर्गेनिक फार्मिंग परियोजना में जिले के कुल 300 लाभुक किसानों को योजना से जोड़ा गया है. जिसमे अवतार फाउंडेशन द्वारा किसानों को ऑर्गेनिक फार्मिंग के विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी जा रही है. संस्था के द्वारा किसानों को आवश्यक सामग्री बीज, खाद आदि उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है. साथ ही साथ संस्था के द्वारा ऑर्गेनिक तरीके से उपजाए गए फसलों, अनाजों आदि को बेहतर बाजार व किसानों को सही मूल्य उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जायेगा.रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-visited-gola-and-dulmi-block/">रामगढ़

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-villagers-held-a-meeting-regarding-the-murder-of-a-young-man-in-tumsai/">मनोहरपुर

: तुमसाई में युवक की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही