Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : DC ने किया पतरातू प्रखंड का दौरा

डीएमएफटी के तहत निर्माणाधीन पुलों का किया निरीक्षण कल्याण गुरुकुल का किया निरीक्षण Ramgarh: रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने पतरातू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने डीएमएफटी के तहत निर्माणाधीन पुलों व कल्याण गुरुकुल का निरीक्षण किया. डीसी ने डीएमएफटी के तहत पतरातू प्रखंड अंतर्गत टोकीसूद क्षेत्र में मगरदहा नदी व बीचा क्षेत्र के एतीयातु में दादुल घाट पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया. साथ ही अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया. डीसी ने जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करते हुए पुल का संचालन आम जनों के लिए शुरू करने का निर्देश दिया.

कल्याण गुरुकुल का लिया जायजा

डीसी ने कल्याण गुरुकुल का निरीक्षण कर गुरुकुल के माध्यम से युवतियों व महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. जहां उन्हें बताया गया कि कैसे यहां महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की कोशि की जा रही है. डीसी ने गुरुकुल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया. इस दौरान कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू, अंचल अधिकारी पतरातू, डीएमएफटी टीम के सदस्यों सहित अन्य मौजूद रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही