Search

 
 
 

रामगढ़ : बकरीद पर्व को लेकर डीसी की बैठक, सतर्क रहने का निर्देश

 
Ramgarh :  बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बैठक की. मौके पर एसपी पीयूष पांडे भी मौजूद रहे.  बैठक के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी ली. डीसी ने सभी पदाधिकारियों को पर्व के दौरान सतर्क रहकर अपने अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. पीसीआर एवं पैंथर की टीम को संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहा. किसी भी प्रकार के अफवाह सामने आने पर तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सभी अधिकारियों को पर्व के दौरान अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-and-khatiani-party-leader-amit-mahto-surrendered-court-sent-to-jail/">पूर्व

विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया पर रखें नजर- माधवी मिश्रा

उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सोशल मीडिया पर नजर रखने का निर्देश दिया. व्हाट्सएप ग्रुप पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-terror-of-mad-dogs-in-the-city-dozens-of-people-became-victims/">मनोहरपुर

: शहर में पागल कुत्तों का आतंक, दर्जनों लोग हुए शिकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही