Search

रामगढ़ : गणतंत्र दिवस को लेकर डीडीसी ने की बैठक, व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश

Ramgarh :  गणतंत्र दिवस को लेकर शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रामगढ़ नागेंद्र कुमार सिन्हा ने बैठक की. इस दौरान उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की. साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले परेड के लिए चल रहे पूर्वाभ्यास का जायजा लिया. मौके पर उन्होंने सिविल सर्जन को प्रशिक्षण के दौरान मैदान में एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया. जबकि जिला परिवहन पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्त्ता को बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैदान के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, जमीन समतलीकरण और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उप विकास आयुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को आपस में समन्वय करते हुए कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया. साथ ही जिले की सभी वधशालाओं को 26 जनवरी को बंद करवाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें:सभी">https://lagatar.in/government-will-renovate-all-police-camps-hemant-soren/">सभी

पुलिस कैंप का जीर्णोद्धार करेगी सरकार : हेमंत सोरेन

बेहतरीन कार्य करने वाले पदाधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि बीते वर्ष बेहतरीन कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा. इस सम्बंध में उन्होंने सभी विभागों के वरीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय सिदो-कान्हू मैदान में पूर्वाह्न 9. 05 बजे से शुरू होगा. उपायुक्त कार्यालय में प्रातः 10:30 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रातः 10.35 बजे, उप विकास आयुक्त कार्यालय में प्रातः 10.40 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें:अवसर">https://lagatar.in/opportunities-jpsc-will-appoint-223-assistant-professors-in-various-universities-and-39-principals-in-plus-two-schools/">अवसर

: विभिन्न यूनिवर्सिटी में 223 असिस्टेंट प्रोफेसर और प्लस टू स्कूलों में 39 प्रिंसिपल की नियुक्ति करेगा जेपीएससी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp