Search

 
 
 

रामगढ़: डीडीसी ने की डीसीसी व डीएलआरसी की बैठक

 
Ramgarh: जिला समाहरणालय सभाकक्ष में डीडीसी रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक हुई. बैठक में सर्वप्रथम अग्रणी जिला प्रबन्धक दिलीप महली के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन बैंकों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियो की जानकारी दी. डीडीसी ने वार्षिक साख योजना के तहत बैंकवार किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बैंक प्रबंधकों/ प्रतिनिधियों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. केसीसी के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे लाभ की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कृषि क्षेत्र में केसीसी का लाभ बढ़ाने एवं गाय, बकरी सहित अन्य पशुपालन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के साथ-साथ मत्स्य पालकों को केसीसी के लाभ से आच्छादित करने का निर्देश दिया. वहीं डीडीसी ने पीएमएफएमई के तहत माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज के तहत लाभुकों को चिन्हित कर लाभान्वित करने का निर्देश दिया. एमएसएमई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने प्रायरिटी सेक्टर के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे ऋण में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर डीडीसी ने मुद्रा लोन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान एलडीओ आरबीआई, जिला कल्याण पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा, डीपीएम जेएसएलपीएस, डीडीएम नाबार्ड, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, जिला समंवयकों व प्रतिनिधियों सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – यूरोपीय">https://lagatar.in/pm-modi-holds-delegation-level-talks-with-european-commission-president-ursula-von-der-leyen/">यूरोपीय

आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ पीएम मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही