Search

 
 
 

रामगढ़: DDC ने की बैठक, की जाति प्रमाण पत्र संबंधित कार्यों की समीक्षा

 
Ramgarh: डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने गुरुवार को जिला समाहरणालय में समीक्षा बैठक की. बैठक में डीडीसी ने विद्यालय स्तर पर बच्चों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की. बैठक के दौरान डीडीसी ने उपस्थित अधिकारियों से विद्यालय स्तर पर बच्चों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के तहत अब तक किये गए कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की. इसे भी पढ़ें–  आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
अब तक हुए कार्यों पर असंतोष जाहिर करते हुए DDC ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, प्रज्ञा केंद्र प्रबंधकों, प्रज्ञा केंद्र संचालकों, बीआरपी और सीआरपी सहित अन्य को कार्यों को गंभीरता से लेने और तय समय सीमा के अंदर सभी योग्य विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी रामगढ़, आईटी मैनेजर, प्रज्ञा केंद्र प्रबंधक, प्रज्ञा केंद्र संचालक और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/tell-jmm-who-gave-pankaj-mishra-the-right-to-loot-1000-crores-deepak-prakash/">झामुमो

बताये 1000 करोड़ की लूट कराने का हक पंकज मिश्रा को किसने दिया : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही