Search

रामगढ़ : लखपति किसान पहल योजना को लेकर डीडीसी ने की बैठक

Ramgarh :  शनिवार को समाहरणालय में उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पो की अध्यक्षता में महिला लखपति किसान पहल योजना को लेकर बैठक हुई. बैठक के दौरान पीपीआईए फेलो श्वेता वर्मा और भावेश कुमार ने इस बाबत जानकारी दी. ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा ट्रांसफार्म रूरल इंडिया संस्था के सहयोग से महिला किसानों की आय प्रति वर्ष औसतन एक लाख रुपए या उससे अधिक रखने के उद्देश्य से महिला लखपति किसान पहल योजना संचालित की गई है. इस दौरान उन्होंने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि कृषि, पशुपालन, लघु उद्योग, सहायता समूहों सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही महिला, सरकार कीयोजनाओं से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकती है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-majhi-pargana-mahal-took-out-a-rally-against-the-direct-urination-incident/">मुसाबनी

: सीधी पेशाब कांड के विरोध में माझी पारगना माहाल ने निकाली रैली

उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग पर जोर

उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पो ने जेएसएलपीएस को नोडल एजेंसी की तरह कार्य करने को कहा. अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को जोड़ने को कहा. साथ ही उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग करने का निर्देश दिया. उत्पादों को आम जनों तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :सचिवालय">https://lagatar.in/166-branch-officers-of-secretariat-service-transferred-know-who-went-where/">सचिवालय

सेवा के 166 प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//