Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : डीडीसी ने राजस्व संग्रहण कार्यों की समीक्षा की समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: गुरुवार को छतरमांडू स्थित समाहरणालय सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त-सह-अपर समाहर्ता रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान सर्वप्रथम मैनेजर आईटी वेदांत कुमार ने विभागों द्वारा प्राप्त राजस्व के लक्ष्यों के अनुरूप अब तक हुए राजस्व की प्राप्ति की जानकारी दी. साथ ही राजस्व न्यायालय के पोर्टल एवं पोर्टल पर आए मामलों की भी जानकारी दी गयी. बैठक के दौरान रोबिन टोप्पो ने जिले के सभी विभागों से क्रमवार वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली. समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने मत्स्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों में प्रगति लाने और निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/will-prepare-banyan-tree-for-sports-in-jharkhand-cm/">झारखंड

में खेल का वट वृक्ष तैयार करेंगे : सीएम

 पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/12rc_m_172_12102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Ramgarh:  बुधबाजार दोतल्ला पंचायत सचिवालय में गुरूवार को मुखिया सत्यवंती देवी के नेतृत्व में पंचायत स्तरीय विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पशुओं की जांच की गई और दवा-विटामिन का निःशुल्क वितरण किया गया. इस अवसर पर मुखिया सत्यवंती देवी ने बताया कि इस तरह के शिविर का आयोजन होने से पशुपालकों को बहुत लाभ मिलता है. मवेशियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर टीकाकरण एवं उपचार किया जाता है. इससे जानवरों को पालने में सुविधा होती है. उन्होंने कहा कि हमारे पंचायत में पशुपालन एक अच्छा रोजगार के रूप में उभरा है. दर्जनों परिवार गाय, भैस, बकरी, सुकर, मुर्गी आदि का पालन कर अपना जीविकापार्जन कर रहे हैं. शिविर को सफल बनाने में पशु चिकित्सक डॉ पंकज कुमार, अनिल तिवारी का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-farmer-friends-appealed-to-the-mla-to-meet-the-cm/">घाटशिला

: सीएम से मिलवाने के लिए कृषक मित्रों ने विधायक से लगाई गुहार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही