Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : विकास कार्यों की डीडीसी ने की समीक्षा समेत जिला की 4 खबरें

Ramgarh : उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने शनिवार को जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. मिशन अमृत सरोवर की समीक्षा के दौरान नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. वही उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मिशन अमृत सरोवर के तहत प्राप्त नए लक्ष्य की जानकारी देते हुए कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन, आधार सीडिंग, वीर शाहिद पोटो हो खेल विकास योजना आदि की भी समीक्षा की. दूसरी खबर

होली को लेकर भदानीनगर ओपी में शांति समिति की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/tttt-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> होली पर्व को लेकर भदानीनगर ओपी में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता भदानीनगर ओपी प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल ने किया. बैठक में होली पर्व आपसी भाईचारगी व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई. मौके पर ओपी प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल ने कहा कि होली आपसी भाईचारगी व प्रेम का संदेश देता है. इसे मिल-जुलकर मनाएं. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस गश्त तेज की जाएगी. इस दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. किसी भी तरह की अफवाह से बचने व अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा. मौके पर मुखिया आनंद दुबे, रामफल बेदिया, आजाद अंसारी, राजेंद्र मुंडा, चलेंद्र बेदिया, विपिन कुमार, मो. जिलानी अंसारी, रईस आलम, हरिलाल बेदिया मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:पलामू">https://lagatar.in/palamu-dharna-against-kathautia-coal-mines-continues-for-the-third-day-farmers-scientific-program-organized/">पलामू

: कठौतिया कोल माइंस के खिलाफ तीसरे दिन भी धरना जारी, कृषक वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन
तीसरी खबर

सरस्वती विद्या मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/hhhh-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में ``होली मिलन`` समारोह का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के सभी आचार्यों सहित स्थानीय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की सहभागिता रही. समारोह का शुभारंभ प्रबन्ध समिति के सचिव गोपाल नायक, कोषाध्यक्ष आशीष झा ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. उपस्थित अथितियों ने सबों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का उत्सव है. इसे सभी भाईचारे के साथ प्रेम एवं उत्साहपूर्वक मनाएं. आचार्य बच्चों के जीवन में ज्ञान-विज्ञान, अनुशासन, संस्कार का नया रंग भरने का संकल्प लें. इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या द्वारा मनमोहक संगीत एवं नृत्य पेश किये गये. वहीं हास्य-व्यंग्य से पुट `` झूठ का अदालत `` आदि आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. मंच संचालन गायत्री कुमारी, अतिथि परिचय उमेश चन्द्र महथा तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य उमेश प्रसाद ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या शुक्ला चौधरी, ममता कुमारी, अमृता चौधरी, सुमन कुमारी, रेखा कुमारी, ज्योति राजहंस की प्रमुख भूमिका रही. इसे भी पढ़ें:8">https://lagatar.in/8-ips-of-jharkhand-transferred-shubhanshu-jain-becomes-ranchi-city-sp-anurag-gupta-given-the-responsibility-of-cid-dg/">8

IPS का तबादला, शुभांशु बने रांची के सिटी एसपी, अनुराग गुप्ता को CID डीजी की जिम्मेदारी
चौथी खबर

कुआं में गिरने से मजदूर की मौत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/dddd-5.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> मायल पंचायत के महतो टोला निवासी सुनील कुमार पिता सालिख महतो उम्र लगभग 39 वर्ष की मौत कुआं में गिरने से हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक सुनील कुमार प्रतिदिन की तरह अपने खेत में पानी छिड़काव करने के लिए खेत गया था. इसी दौरान अचानक उसका पैर स्लिप कर गया, जिससे वह कुआं में जा गिरा. वहां मौजूद मृतक की पत्नी हो हल्ला कर लोगों को बुलाने का प्रयास करने लगी. जबतक लोग आते उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही रजरप्पा थाना के सहायक अवर निरीक्षक ललन कुमार घटनास्थल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सतीश महतो और आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष दशरथ महतो घटनास्थल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की.मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही