Search

 
 
 

रामगढ़ : कुएं में मिला पति-पत्नी का शव, 6 माह पहले किया था प्रेम विवाह

 
Ramgarh : गोरियारी बाग में गुरुवार की सुबह पति-पत्नी का शव कुएं में मिला. जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कुएं से बाहर निकलवाया. मृतक की पहचान मुहल्ले के लोगों ने की. जिसमें 25 वर्षीय विशु कुशवाहा एवं लगभग 22 साल की महिला अंजली देवी का शव है. दोनों पति-पत्नी के रूप में पिछले कुछ समय से यहां रह रहे थे. दोनों का प्रेम विवाह रामगढ़ थाना परिसर में हुआ था. दोनो का परिवार नया बस स्टैंड के समीप रहता है. वहां रहने वाले लोगों ने कहा कि 21 फरवरी की शाम को अंजलि के पेट में दर्द होने की बात कही गई थी. उसका पति उसे इलाज कराने के लिए रामगढ़ छावनी अस्पताल ले गया था. इस बात की सूचना पर अंजली देवी के सास-ससुर भी घर आए थे, पर वे देर शाम को वापस घर चले गए थे. इसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी मुहल्ले के लोगों को नहीं है. गुरुवार की सुबह मुहल्ले के लोगों ने जब घर बंद देखा तो पति-पत्नी की खोज शुरू हुई. लेकिन उनका पता नहीं चला. सुबह 7ः00 बजे के लगभग घर के बगल के एक कुएं के बाहर कुशवाहा का कपड़ा पड़ा मिला. जिसके बाद मुहल्ले के लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो दोनों के शव कुएं में थे. मुहल्लेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-ranchi-test-know-where-the-parking-arrangements-are/">भारत-इंग्लैंड

रांची टेस्टः जानें कहां है पार्किंग की व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही