Search

 
 
 

रामगढ़ : रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Ramgarh: रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी स्थित रेलवे ट्रैक के समीप पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया. शुक्रवार को अहले सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर रेलवे ट्रैक के समीप एक गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना रजरप्पा पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना के अवर निरीक्षक संजय नायक सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान अज्ञात शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. समाचार भेजे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पा रही थी. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इस बाबत अवर निरीक्षक संजय नायक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया शव को देखने से पता चलता है कि मृतक की मानसिक स्थित ठीक नही होगी. रात में ही गढ्ढे में गिरकर मौत हो गई होगी. बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही बात बताई जा सकती है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-road-blocked-due-to-fir-not-being-registered/">रामगढ़

: एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सड़क किया जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही