Search

 
 
 

रामगढ़ : रेलवे ट्रैक के समीप मिला मजदूर का शव

 
Ramgarh :भदानीनगर ओपी क्षेत्र के देवरिया गांव में रेलवे लाइन के समीप शुक्रवार की सुबह शव पाया गया. मृतक की पहचान देवरिया निवासी आनंद महली, पिता भुवनेश्वर महली के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची भदानीनगर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक आनंद महली पेशे से दिहाड़ी मजदूर था. घर में अपनी पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र के साथ रहता था. जबकि उसकी बहन के घर पर पिता रहते हैं और छोटा भाई रांची में रहता है. वह नशे का आदी भी था. घर में पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा भी होता था. इधर, गुरुवार को घरेलू विवाद के बाद मृतक आनंद के ससुराल वाले कुच्चू (रांची) से देवरिया आए थे. जहां झगड़ा बढ़ने के बाद वे आनंद की पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल वाले वापस लौट गए. बताया जाता है झगड़ा काफी हुआ था. वहीं सुबह में रेलवे ट्रैक के निकट पोल संख्या 113/39 और 41 के बीच आनंद महली का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-girl-shot-in-leg-during-army-firing-training-injured/">रामगढ़

: सेना के फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान युवती के पैर में लगी गोली, घायल

पुलिस मामले की कर रही जांच

संभावना जताई जा रही है कि तनाव में आनंद रेलवे ट्रैक पर गया होगा. जहां ट्रेन के झटके से आनंद महली गिर पड़ा होगा और उसकी मौत हो गई होगी. वहीं मामले में कुछ लोग लोग हत्या कर ट्रैक के निकट शव फेंके जाने के कयास भी लगा रहे हैं. फिलहाल भदानीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ तौर पर कुछ कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-was-absconding-for-40-hours-then-on-whom-was-the-state-trusted-pratul-shahdev/">हेमंत

सोरेन 40 घंटे फरार थे, तब किसके भरोसे था राज्य : प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही