Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : बेलवागढ़ा में झाड़ियों से एक युवक शव बरामद, हत्या कर फेंकने की आशंका

Advertisement
Advertisement
Rangarh : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बेलवागढ़ा में अवैध बालू स्टॉक के पास झाड़ियों से एक युवक शव बरामद बरामद हुआ है. युवक के शरीर और सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. ऐसे में युवक की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है. मृतक की पहचान बेलवागढ़ा निवासी सूरज मुंडा के रूप में हुई है. (पढ़ें, गाजा">https://lagatar.in/attack-on-gaza-hospital-increases-crisis-in-west-asia-joe-biden-reaches-israel/">गाजा

अस्पताल में हमले से पश्चिम एशिया में संकट बढ़ा, जो बाइडन इजराइल पहुंचे)

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह नदी जाने के दौरान स्थानीय लोगों ने देखा कि अवैध रूप से इकट्ठा बालू स्टॉक के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. पास में एक बाइक भी पड़ी है. इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. वारदात की सूचना मिलने के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ वहां जुट गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक मजदूरी का काम करता था. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-139-companies-reached-for-summer-internship-placement-students-locked-at-rs-3-5-lakh-per-month/">XLRI

: समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट में पहुंचीं 139 कंपनियां, प्रतिमाह 3.5 लाख पर लॉक हुए छात्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही