Search

 
 
 

रामगढ़ : भुरकुंडा ओपी में झारखंड पुलिस के कुक का पेड़ में झूलता मिला शव

 
Ramgarh : भुरकुंडा ओपी परिसर में कुक बीरबल राम का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से झूलता हुआ मिला है  जानकारी के अनुसार जलवाहक के पद पर कार्यरत बीरबल राम का शव सोमवार की सुबह परिसर के एक पेड़ से झूलता हुआ पाया गया. मामले की सूचना पर रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय सहित मैनेजर एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट रामगढ़, जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर भुरकुंडा ओपी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का लग रहा है, वहीं पुलिस हर पहलूओं की बारिकी से जांच कर रही है. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. बताया जाता है कि बीरबल काफी मिलनसार और हंसमुख व्यक्ति थे. उनकी मौत से सहकर्मियों में गहरा शोक है. मामले की पड़ताल में पुलिस जुट गई है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/jamshedpur-rs-5300-snatched-by-attacking-in-sonari/">लातेहार

: हाथी ने बाइकसवार पर किया हमला, भाग कर बचायी जान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही