Search

 
 
 

रामगढ़ : फंदे से झूलता मिला कनीय अभियंता का शव

 
गोला में पंचायती राज में पदस्थापित थे सुधांशु कुमार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस Ramgarh:  गोला प्रखंड में पंचायती राज विभाग में पदस्थापित कनीय अभियंता सुधांशु कुमार (30) का शव शनिवार को उनके कमरे से बरामद हुआ. सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के बी-टाइप क्वार्टर में फांसी के फंदे से शव झूल रहा था. वह मूल रूप से रामगढ़ जिला के भुरकुंडा चिकोर के रहनेवाले थे. बताया जाता है 16 फरवरी को ड्यूटी से आने के बाद वह अपने क्वार्टर में थे. सुबह देर तक क्वार्टर का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. इधर परिजन भी लगातार इसे फोन कर रहे थे, कॉल रिसीव नहीं करने पर परिजनों ने इसकी सूचना रजरप्पा थाना में दी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mp-jayant-sinha-received-sansad-maharatna-award/">हजारीबाग

: सांसद जयंत सिन्हा को मिला संसद महारत्न पुरस्कार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/17rc_m_121_17022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

अच्छे अधिकारी थे सुधांशु कुमार : बीडीओ

रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्वार्टर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे. जहां शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है. उधर घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ संजय उमर शांडिल्य घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटना पर दुःख प्रकट किया. बीडीओ ने कहा कि जेई सुधांशु पर काम का किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था. वे क्षेत्र में एक अच्छे अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-posted-5-inspectors-abhay-sinha-became-gonda-police-station-in-charge/">रांची

एसएसपी ने की 5 इंस्पेक्टर की पोस्टिंग, अभय सिन्हा बने गोंदा थाना प्रभारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही