Ramgarh: पिछले 3 दिनों से लापता युवक छोटकी पोना निवासी नवीन कुमार पिता अमृत महतो उम्र लगभग 27 वर्ष का शव गुरुवार को गोसाई बांध में तैरता हुआ मिला है. इसकी सूचना जब लोगों को मिली तो आस पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं रजरप्पा थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी एचएन सिंह मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. इधर, परिजनों के द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए खोजी कुत्ते की मांग की जा रही थी. वहीं रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक भी घटना स्थल पहुंचे. जहां परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. युवक का शव तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. परिजन युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं. इसे भी पढ़ें- जगरनाथ">https://lagatar.in/mourning-meeting-on-the-death-of-jagarnath-mahato-many-news-of-ramgarh-district-including-meeting-regarding-mahachandi-yagya/">जगरनाथ
महतो के निधन पर शोकसभा, महाचंडी यज्ञ को लेकर बैठक समेत रामगढ़ जिले की कई खबरें [wpse_comments_template]
महतो के निधन पर शोकसभा, महाचंडी यज्ञ को लेकर बैठक समेत रामगढ़ जिले की कई खबरें [wpse_comments_template]
Leave a Comment