Search

 
 
 

रामगढ़ : मृत हाथी का दांत बरामद

 
Ramgarh : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर के सिमरा टोला के साउथिया डैम के समीप झाड़ियों से रविवार को मृत हाथी का दांत बरामद किया गया. इस संबंध में पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि राजलाल महतो ने बताया कि कुछ लोग शौच के लिए डैम की ओर गए थे तभी उनकी नजर हाथी के दोनों दांत पर पड़ी, इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी मुझे दिया उक्त स्थान पर पहुंचकर इसकी सूचना वन विभाग को दिया. वन विभाग की टीम ने उक्त स्थान पर आकर दोनों दांत को अपने कब्जे में ले लिया. मालूम हो कि मांडू प्रखंड के ग्राम पंचायत बसंतपुर के सिमरा टोला से दो किलोमीटर दूर जंगल में हाथी की मौत हो गई थी. आशंका जतायी जा रही है कि हाथी की मौत जहरीले पदार्थ का सेवन करने से हुई होगी. वहीं वन विभाग के अधिकारियों की मौके पर पहुंचने से पहले ही हाथी के दोनों दांत काटकर अपराधी ले भागे थे, जिसको लेकर 2 दिनों से लगातार रामगढ़ वन विभाग की टीम और पुलिस विभाग हाथी के दांत को तलाशने की कोशिश में लगे हुए थे. इसे भी पढ़ें–तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-1932-khatian-based-planning-policy-is-not-a-real-deception-ramhari-gop/">तांतनगर

: 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति वास्तविक नहीं छलावा – रामहरि गोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही