Search

 
 
 

रामगढ़: घटता लिंगानुपात चिंता का विषय, अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों को करें सील-DC

 
Ramgarh: उपायुक्त माधवी मिश्रा ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. नियमों का पालन नहीं करने वाले केंद्रों को सील करने को भी कहा. डीसी ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के अलग-अलग प्रखंडों में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की औचक जांच करें. साथ ही सिविल सर्जन को जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच से संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ मिल कर चलाए गए जांच अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा. इसे भी पढ़ें-खनन">https://lagatar.in/mining-lease-case-state-governments-slp-may-be-heard-in-supreme-court-thursday/">खनन

लीज केस: राज्य सरकार की SLP पर सुप्रीम कोर्ट में गुरूवार को हो सकती है सुनवाई

प्रतिवेदन नहीं देने वालों पर हो सख्ती

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि वैसे संचालक जो नियमित रूप से जिला स्तर पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, उन्हें सूचीबद्ध करने और उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अल्ट्रासाउंड से संबंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन एंट्री का मिलान करने एवं उनमें भिन्नता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. घटते लिंगानुपात पर चिंता जाहिर करते हुए माधवी मिश्रा ने सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों को इस दिशा में कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही