Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: स्काउट गाइड  के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: भारत स्काउट और गाइड का एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा से मुलाकात की. भारत स्काउट झारखंड राज्य के सभापति अमर कुमार बाउरी के निर्देश पर जिला मुख्य आयुक्त राजीव जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सचिव से मुलाकात की. शिक्षा सचिव राजेश शर्मा को राजीव जायसवाल ने स्काउट और गाइड संस्था का स्कार्फ पहनाया. स्काउट गाइड का बिगनर्स कोर्स बुक और प्रोग्रेस कार्ड देकर उनका अभिवादन किया. इस मुलाकात में राज्य में भारत स्काउट और गाइड क्रियाकलापों, प्रशिक्षण और बैठकों से संबंधित विषय पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में राज्य अंतर्गत सभी कोटि के मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय और महाविद्यालयों में बुलबुल स्काउट गाइड और रोवर रेंजर उदल गठन करने पर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें– Swiggy:">https://lagatar.in/swiggy-request-of-the-customer-that-do-not-send-muslim-delivery-boy-tmc-mp-mahua-moitra-said-a-police-case-should-be-registered/">Swiggy:

TMC सांसद महुआ मोइत्रा मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय न भेजें…वाले ग्राहक के अनुरोध पर बरसी, कहा, पुलिस में केस दर्ज हो
इसके अलावा राज्य में स्थिर पड़े वयस्क प्रशिक्षण बेसिक कोर्स, एडवांस कोर्स और एचडब्ल्यूबी कोर्स को भी पूर्व की तरह सुचारू रूप से सफल संचालन कराने की बात कही. साथ ही विद्यार्थियों के लिए स्पेशल कोर्स और राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति अवार्ड शिविरों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई. सचिव ने कहा कि शीघ्र ही सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र भेजकर स्काउट और गाइड क्रियाशीलन और प्रशिक्षण व्यस्क प्रशिक्षण को आगे बढ़ाएंगे.  बैठक में राजीव जयसवाल, सूरज कुमार, सूरज यादव व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-dedicated-ins-vikrant-to-the-service-of-the-nation-said-india-is-witnessing-the-sunrise-of-a-new-future/">पीएम

मोदी ने आईएनएस विक्रांत को देश सेवा में समर्पित किया, कहा, भारत नये भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही