858 मतदान केंद्रों पर 7,28,632 मतदाता करेंगे मतदान पेड न्यूज व चुनावी खर्च के नियमों की दी जानकारी Ramgarh: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के बाद सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार भी मौजूद थे. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ जिले में बड़कागांव, रामगढ़ एवं मांडू विधानसभा अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की जानकारी दी. उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तहत जिले के कुल 455 भवनों में 858 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वहीं इस बार के निर्वाचन में कुल 7,28,632 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरुष मतदाता 3,74,759 और महिला महिला मतदाताओं की संख्या 3,53,852 है. उन्होंने लोकसभा चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी. बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन हेतु 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bizarre-baby-born-intestines-outside-the-stomach/">हजारीबाग
: विचित्र शिशु का जन्म, पेट से बाहर है आंत
राजनीतिक दल 24 घंटे के अंदर हटाएं पोस्टर-बैनर: एलआरडीसी [wpse_comments_template]
: विचित्र शिशु का जन्म, पेट से बाहर है आंत
जिले में 374759 पुरुष व 353852 महिला मतदाता
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई है, जबकि स्क्रुटनी 4 मई को होगा. वहीं, मतदान की तारीख 20 मई और मतगणना 4 जून को होगी. बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी उपायुक्त हजारीबाग होंगी. वहीं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ एवं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे.37 मतदान केंद्रों का पर्दानशीं के रूप में चयन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पेड न्यूज मॉनिटरिंग, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग आदि के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी. वहीं आदर्श आचार्य संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने सभी को बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए रामगढ़ जिले में कुल 37 मतदान केंद्रों को पर्दानशीं मतदान केंद्रों के रूप में चयनित किया गया है. वहीं जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों को पर्यटन अथवा कला से संबंधित विभिन्न थीमों के आधार पर स्थापित किया जाएगा.लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम
नामांकन अधिसूचना : 26 अप्रैल नामांकन की अंतिम तिथि : 3 मई स्क्रुटनी की तारीख : 4 मई मतदान की तारीख : 20 मई मतगणना की तारीख : 4 जून इसे भी पढ़ें-सभी">https://lagatar.in/all-political-parties-should-remove-posters-and-banners-within-24-hours-lrdc/">सभीराजनीतिक दल 24 घंटे के अंदर हटाएं पोस्टर-बैनर: एलआरडीसी [wpse_comments_template]
Leave a Comment