Search

 
 
 

रामगढ़ : जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने किया रवाना

 
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को रवाना किया गया Ramgarh: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कौशल रथ सभी प्रखंडों में घूम घूमकर युवाओं को योजना से जुड़ी महत्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगा. योजना के तहत युवाओं और बेरोजगारों को बेहतर भविष्य और रोजगार प्रदान करने के लिए निःशुल्क रोजगार परक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं. युवा वेल्डिंग, नर्सिंग,(सीविंग मशीन ऑपरेटर), नर्स असिस्टेंट, सहायक इलेक्ट्रिशिन, रीटेल सेल एसोसिएट, लॉजिस्टिक्स इत्यादि में वह अपना भविष्य बना सकते है. इस योजना का लाभ सभी तरह के युवाओं जो 18 से 45 साल के बीच के है, उठा सकते हैं. कुछ क्षेत्रों में निरक्षर भी प्रशिक्षण लेकर रोजगार से जुड़ सकते है. इसमे ज्यादा प्रशिक्षित होना ज़रूरी नही हैं. 5वी, 10वीं 12वी तक के पढ़े लिखे युवा भी इससे जुड़कर अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं. इस मौके उप विकास आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत कई कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-एमएस">https://lagatar.in/ms-dhonis-facebook-post-increased-the-anxiety-of-fans/">एमएस

धोनी ने फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही