Search

 
 
 

रामगढ़ : उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 
Ramgarh : उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सूचना भवन स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कई दिशा निर्देश दिये. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल कुमार ने उपायुक्त को सूचना भवन स्थित ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था, कंट्रोल एवं बैलट यूनिट की बाबत महत्वपूर्ण निर्देश दिए. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–सोमवार">https://lagatar.in/ranchis-kanke-temperature-dropped-to-0-degree-celsius-on-monday-night-what-is-the-scientific-reason-for-this/">सोमवार

रात रांची के कांके का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का, क्या है इसका वैज्ञानिक कारण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही