Search

 
 
 

रामगढ़ : उपायुक्त ने निर्माणाधीन सिदो-कान्हू स्टेडियम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

 
Ramgarh : सराकार की ओर से लगातार खेल को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है. प्रशासन की ओर से भी क्षेत्र में कई प्रकार के खेलों का आयोजन होता रहता है जिससे खिलाड़ियों में उत्साह बना रहता है. रामगढ़ से भी कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपना परचम लहराया है. इसी को देखते हुए रामगढ़ शहर के सिदो-कान्हू मैदान को खेल स्टेडियम के रूप में विकसित करने को लेकर हो रहे निर्माण कार्यों का रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया. वहीं उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल रामगढ़ एचएन सिंह से अब तक हुए निर्माण कार्यों की जानकारी ली. मौके पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को स्वयं एवं अन्य अधिकारियों के माध्यम से सिदो-कान्हू स्टेडियम के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने एवं जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/relaxed-rain-in-dhanbad-monsoon-will-be-active-again-after-10/">धनबाद

में सुकून की बारिश, 10 के बाद पुनः सक्रिय होगा मानसून

गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

वहीं उपायुक्त ने निर्माण कार्यों व उपकरणों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल एचएन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. बता दें कि डीएमएफटी मद से सिदो-कान्हू मैदान में खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है जिसमें जिलेवासियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. स्टेडियम में कॉन्प्लेक्स, फुटबॉल ग्राउंड, बैडमिंटन कोर्ट, दर्शकों के बैठने, खिलाड़ियों के ठहरने की भी व्यवस्था होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही