Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया रामगढ़ महाविद्यालय का निरीक्षण

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे के साथ रामगढ़ महाविद्यालय का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण ईवीएम के कमिश्निंग कार्यों के तहत की गई तैयारियों को लेकर किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ईवीएम के कमिश्निंग का कार्य करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें - कोयला">https://lagatar.in/coal-trader-vinod-singh-murder-dhanbads-bahubali-ramadhir-singh-will-have-to-wait-for-bail/">कोयला

कारोबारी विनोद सिंह हत्याकांड : धनबाद के बाहुबली रामाधीर सिंह को बेल के लिए करना होगा इंतजार

26 फरवरी को मतदान पदाधिकारियों को रवाना किया जायेगा 

उपायुक्त ने 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 26 फरवरी को रामगढ़ महाविद्यालय से मतदान पदाधिकारियों को रवाना करने के तहत की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया. मौके पर उपायुक्त ने डिस्पैच एरिया, पार्किंग एरिया आदि का जायजा लेते हुए डिस्पैच के दिन सफलतापूर्वक कार्य संपन्न करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. इसके अलावा उपायुक्त ने रामगढ़ महाविद्यालय में बनाये गये बज्रगृह और मतगणना केंद्र हेतु उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें - नालंदा:">https://lagatar.in/nalanda-chirag-paswan-told-the-chief-minister-responsible-for-the-destruction-of-bihar/">नालंदा:

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को बताया बिहार की बर्बादी का जिम्मेदार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही