Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

Advertisement
Advertisement
तालाबों का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश Ramgarh:  केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की उपायुक्त चंदन कुमार ने समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जल्द कृषि मेले का आयोजन करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए. बैठक के दौरान भूमि संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा जिले में विभिन्न सरकारी तालाबों के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 75 सरकारी तालाबों को चिन्हित किया गया है, जिनमें 15 पर कार्य शुरू हो गया है. उपायुक्त ने शेष तालाबों पर भी जल्द से जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. वहीं बुधवार तक अनिवार्य रूप से डीप बोरिंग एवं 50 तालाबों से संबंधित वर्क आर्डर जनरेट करने का कार्य पूरा करने को कहा. पशुपालन पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी दी. उपायुक्त ने लंबित लाभुकों को जल्द से जल्द योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. वहीं गव्य विकास के अंतर्गत खोवा मेकिंग यूनिट, पनीर मशीन के लाभुकों का चयन करने को कहा. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%80/">झारखंड

में जो कुछ हुआ, इसकी परिकल्पना हमलोग पहले से कर रहे थे : सुप्रियो

किसानों को पपीते की खेती के लिए जागरूक करने का निर्देश

मत्स्य एवं उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा के क्रम में किसानों को पपीते की खेती एवं इससे किसानों को होने वाले फायदे के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. साथ ही जिले में एग्री क्लीनिक संचालित करने को लेकर टेंडर की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. वहीं, आत्मा के कार्यों की समीक्षा में उपायुक्त ने कृषि ऋण माफी योजनाओं में बचे हुए लाभुकों को मुआवजे राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को कहा. फसल राहत योजना में कुल 35475 प्राप्त आवेदनों में 8587 लाभुकों की भूमि एवं फसल संबंधित स्वीकृति का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. उपायुक्त ने इन लोगों को जल्द से जल्द राशि का भुगतान करने को कहा. साथ ही सुखाड़ राहत योजना को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-केजरीवाल">https://lagatar.in/ed-reached-court-against-kejriwal-bjp-said-the-uncrowned-king-of-corruption-keeps-running-away-from-investigation/">केजरीवाल

के खिलाफ कोर्ट पहुंची ईडी, भाजपा ने कहा, भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह जांच से भागते रहता है…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही