Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, काम में तेजी लाने का निर्देश

Ramgarh : उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. समाज कल्याण द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत जिले के योग्य लाभुकों को उपलब्ध कराए गए पेंशन की जानकारी ली. वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन, दिव्यांग पेंशन, एचआईवी पीड़ित मरीजों के लिए पेंशन योजना सहित अन्य पेंशन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को देने का निर्देश दिया. डीसी माधवी मिश्रा ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे करने और योग्य लाभुकों पेंशन देने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-protest-against-the-conviction-of-rahul-gandhi/">धनबाद

: राहुल गांधी को दोषी करार देने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधा मुहैया कराने का निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने एवं पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता आंगनवाड़ी केंद्रों में सुनिश्चित करने को कहा. आंगनवाड़ी केंद्रों के चारदीवारी आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. बैठक के दौरान उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत लाभुकों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया. पोस्ट मैट्रिक एवं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत शेष सभी योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-gandhi-should-apologize-to-the-backward-society-of-the-country-raghuvar-das/">जमशेदपुर

: देश के पिछड़ा समाज से मांफी मांगे राहूल गांधी- रघुवर दास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही