Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की उपायुक्त ने की समीक्षा, काम में तेजी लाने का निर्देश

Ramgarh :  झारखंड कृषि ऋण माफी योजना को लेकर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा से झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत रामगढ़ जिले में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली. परियोजना निदेशक आत्मा ने उपायुक्त को बताया कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत रामगढ़ जिले में कुल 13,079 लाभुकों का चयन किया गया है जिनमें 8,623 लाभुकों को योजना के माध्यम से लाभान्वित किया गया. शेष लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए कार्य किया जा रहा है. साथ ही वर्तमान में कुल 1146 लाभुकों का ईकेवाईसी किया जाना बाकी है. इस संबंध में उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-wage-settlement-of-coal-workers-will-be-implemented-from-july-1/">धनबाद:

कोयला मजदूरों का वेतन समझौता 1 जुलाई से हो जाएगा लागू

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के मुख्य उद्देश्य

फसल ऋण धारक की ऋण पात्रता में सुधार लाना नया फसल ऋण प्राप्ति सुनिश्चित करना कृषक समुदाय के पलायन को रोकना कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-two-bike-thieves-posing-as-buyers/">जमशेदपुर

: खरीदार बनकर पुलिस ने दो बाइक चोर को पकड़ा

योजना की मुख्य विशेषताएं

31 मार्च, 2020 तक के मानक फसल ऋण बकाया खातों में 50,000 रूपये तक के बकाया राशि माफ किये जायेंगे योजना वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कार्यान्वित की जायेगी ऑनलाइन क्रियान्वयन से आवेदक तथा पदाधिकारियों के बीच कम से कम सम्पर्क होगा आवेदक के आधार संख्या के प्रयोग से सही लाभुकों की पहचान तथा कागज रहित आवेदन प्रक्रिया होगी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही