Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

Advertisement
Advertisement
108 एंबुलेंस सेवा को और प्रभावी बनाएं अधिकारी : चंदन कुमार वर्बल ऑटोप्सी की समीक्षा में कार्यों पर असंतोष जताया Ramgarh: स्वास्थ्य विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद से जिला अंतर्गत सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. 108 एंबुलेंस सेवा के तहत लोगों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को एंबुलेंस सेवा का संचालन और भी प्रभावी तरीके से करने को कहा. साथ ही नियमित रूप से एंबुलेंस के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया. वहीं, सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा आकस्मिक स्थिति में मरीजों को रेफर किए जाने संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की गई. इस क्रम में उपायुक्त ने प्रतिवेदन तैयार करते वक्त कई महत्वपूर्ण जानकारियां सुनिश्चित को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-सिर्फ">https://lagatar.in/give-just-one-chance-you-will-change-the-scenario-of-jharkhand-jairam-mahto/">सिर्फ

एक बार मौका दें, बदल देंगे झारखंड का परिदृश्य : जयराम महतो

ब्लड लाइसेंसिंग की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

ब्लड बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा में संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तीन दिनों के अंदर ब्लड लाइसेंसिंग की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया. सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक स्वास्थ्य उपकरणों आदि का प्रस्ताव तैयार कर तत्काल जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया. वर्बल ऑटोप्सी मामलों की समीक्षा में उपायुक्त ने कार्यों पर असंतोष जाहिर किया. उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने को कहा है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-displeasure-over-changing-the-route-of-vande-bharat-train-mp-bd-ram-on-target/">पलामू

: वंदे भारत ट्रेन का रूट बदले जाने से नाराजगी, निशाने पर सांसद बीडी राम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11rc_m_148_11032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएं

कुपोषण उपचार के उद्देश्य से जिले में संचालित विभिन्न एमटीसी केंद्रों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने एमटीसी केंद्र का इस्तेमाल प्रभावी तरीके से करने को कहा. वहीं, कुपोषण दूर करने में संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ समन्वय करते हुए कार्य करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. सिविल सर्जन एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया. बैठक में सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक के माध्यम से दर्ज कराने का भी उपायुक्त ने निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही