Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ :  उपायुक्त ने किया मांडू प्रखंड का दौरा, अंचल कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मांडू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय मांडू द्वारा किए जा रहे कार्यो की विस्तार से समीक्षा की. दौरे के दौरान उपायुक्त ने अपर समाहर्ता नेल्सम ऐयोन बागे, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनोज कुमार रंजन एवं भू अर्जन पदाधिकारी लिली एनोला लकड़ा के साथ दोहरी जमाबंदी, संदेहास्पद जमाबंदी, अवैध जमाबंदी, उपस्थिति पंजी, स्टॉक पंजी, कैश बुक, एडवांस पंजी, अतिक्रमण पंजी, अवकाश पंजी की जांच की. जांच के दौरान उपायुक्त ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों को उनके क्षेत्रों में ग्रामवार दोहरी जमाबंदी, संदेहास्पद जमाबंदी व अवैध जमाबंदी से संबंधित प्रतिवेदन जल्द से जल्द तैयार कर अंचल अधिकारी मांडू को आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. वहीं उन्होंने अंचल स्तर पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया. इसे भी पढ़ें-जांच">https://lagatar.in/cbi-officers-beating-the-poor-in-the-name-of-investigation-tejashwi-yadav/">जांच

के नाम पर गरीबों को पीट रहे सीबीआई अधिकारी : तेजस्वी यादव

अवैध जमाबंदी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

मौके पर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी मांडू को वैसे सभी जमीन जिन पर अवैध जमाबंदी चल रही है के विरुद्ध 4एच की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जांच के दौरान उपायुक्त ने अंचल अधिकारी मांडू सहित अन्य अंचल स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर अनिवार्य रूप से साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. दाखिल खारिज संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कार्यों को गंभीरता से लेने एवं ससमय दाखिल खारिज संबंधित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने उत्तराधिकारी दाखिल-खारिज कार्यों में गति लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए शिविर आयोजित करने एवं लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-BIG">https://lagatar.in/dhanbad-news-11-director-arup-chatterjee-gets-bail-in-11-lakh-scam-case/">BIG

BREAKING : पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश को ED ने लिया 6 दिनों की रिमांड पर, ED कोर्ट ने दी मंजूरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही