Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : चौथी सोमवारी को प्राचीन शिव मंदिर कैथा में उमड़े श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : पावन श्रावण मास के चौथे सोमवारी के अवसर पर कैथा प्राचीन शिव मंदिर में अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर समिति के द्वारा खीर महाभोग का वितरण किया गया. मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि श्रावण मास में प्राचीन शिव मंदिर में विभिन्न जगहों के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान का दर्शन पूजन करते हैं. इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा भक्तों के लिए खीर महाभोग का वितरण किया जाता है. वहीं पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि कैथा प्राचीन शिव मंदिर के प्रति भक्तों की अटूट आस्था है. भगवान शिव के पूजन से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है. इस अवसर पर सचिव राजकुमार महतो, उपाध्यक्ष रतन राम, डिया महतो, छोटेलाल महतो, संदीप महतो, मनोज कुमार, सह सचिव अमित कुमार दास, अजय आस्था, पंचम महतो, अजय चौधरी, मदन करमाली आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/prosecution-approval-proposal-under-ipc-section-153a-and-295a-dgp-issued-guidelines/">रांची

: IPC सेक्शन 153ए व 295A के तहत अभियोजन स्वीकृति प्रस्ताव, डीजीपी ने जारी की गाइडलाइन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही