Search

 
 
 

रामगढ़ : विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक में महाजुटान आंदोलन पर चर्चा, पीवीयूएनएल प्रबंधन को चेतावनी

 
Ramgarh : विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रविवार को कटिया सरना स्थल के काली मन्दिर परिसर में पीवीयूएनएल के विस्थापित प्रभावितों की सप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई . बैठक की अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद तथा संचालन संयुक्त रूप से भुवनेश्वर महतो एवं प्रदीप महतो ने किया. बैठक में कहा गया कि जानकारी मिल रही है कि पीवीयूएनएल के विभिन्न विभागों के एचओडी अथवा ईआईसी गुपचुप तरीके से बाहर से अपने लोगों को बुलाकर स्थायी प्रकृति के कामों में बहाल कर रहे हैं.

यहां के विस्थापित-प्रभावित ग्रामीण अब बर्दाश्त नहीं करेंगे

यह यहां के विस्थापितों -प्रभावितों के साथ घोर अन्याय है. इसे यहां के विस्थापित-प्रभावित ग्रामीण अब बर्दाश्त नहीं करेंगे. कहा गया कि अगर पीवीयूएनएल प्रबंधन शीघ्र इस पर रोक लगाते हुए वार्ता बुला कर समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो 19 फरवरी से आयोजित महाजुटान आंदोलन के दौरान इन अधिकारियों का घेराव किया जायेगा. यदि प्रबंधन चाहता है कि यहां औद्योगिक माहौल न बिगड़े, तो शीघ्र सकारात्मक सोच दिखाते हुए छाई डैम, कटिया टाउनशिप, हेसला पाइपलाइन की समस्याओं के समाधान का पहल करे. सभी तरह की रिक्तियों में यहां के विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों की बहाली सुनिश्चित करे.

महाजुटान आंदोलन के लिए बैठक कर तैयारी में जुट जायें

बैठक में उपस्थित लोगों को निर्देश दिया गया कि अपने अधिकारों के हनन के खिलाफ घोषित महाजुटान आंदोलन के लिए प्रत्येक गांव में बैठक कर तैयारी में जुट जायें. बैठक में किशोर कुमार महतो,कौलेश्वर महतो, सुरेश साहू, मनु मुंडा, प्रिय नाथ मुखर्जी, नंदकिशोर महतो, अशोक महतो, प्रेम मुंडा, राकेश मुंडा, कुलेश मुंडा, प्रकाश कुमार, मिलन मुंडा, रामकुमार सिंह, रंथू राम, संदीप कुमार, सनोज महतो, रमेश कुमार,रिंकू देवी, वीणा देवी,वेदप्रकाश महतो, जयकिशोर पाहन, असलम अंसारी, रमीज़ इकबाल सहित अन्य उपस्थित थे.   [wpse_coments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही